चंपावत डीएम ने चौपाल लगा ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
चंपावत। (लोक निर्णय)मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चम्पावत” बनाने की दिशा में तथा सरकार जनता के द्वार विज़न को साकार करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने आज विकासखंड चम्पावत के ग्राम पंचायत श्याला में स्थित सिद्धपीठ बाबा मंदिर परिसर में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बिजली,पेयजल,सड़क आदि समस्याएं उठीं।डीएम ने कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारित कर दिए।शेष समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनपद में संचालित “नशा मुक्त भारत, नशा मुक्त देवभूमि” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की अभिनव पहल के तहत जिलाधिकारी मनीष कुमार ने मुख्यमंत्री संस्कृति संवर्धन पहल – कला, परंपरा और पहचान” कार्यक्रम के अंतर्गत गौरा मैया कीर्तन मंडली, जौल को संस्कृति संवर्धन किट प्रदान की।जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने तथा युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम भी बन रही है। कार्यक्रम के माध्यम से लोक संस्कृति, भजन-कीर्तन, पारंपरिक कला, सामाजिक सहभागिता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जा रहा है।इस दौरान महिला कीर्तन मंडली की सदस्याओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस अभिनव पहल से लोक संस्कृति को नई ऊर्जा मिल रही है तथा महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच प्राप्त हुआ है।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशोक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, संबंधित राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी), श्रीमती दीपा जोशी, श्रीमती रेनू सामंत, श्रीमती द्रोपती देवी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।



