ऊधम सिंह नगर

राजरानी की आंखों से दो लोग देखेंगे दुनिया

काशीपुर।(लोक निर्णय)वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वधान में 49वां नेत्रदान संपन्न।ब्रह्मालीन राजरानी मित्तल (पत्नी स्व. हर प्रसाद मित्तल ) के गोलोक गमन के पश्चात उनके सुपुत्र दीपक मित्तल जी (सत्यम मेडिकल, आर्य नगर) ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर समाज में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया अब माता की आंखों से दो लोग दुनिया देखेंगे। जिससे उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे ।आर्य नगर निवासी माता स्वयं सामाज सेवा व धार्मिक कार्यों में संलग्न रहीं। यह सराहनीय कार्य भी उनके जीवन प्रवृत्ति के अनुरूप है। राजरानी मित्तल के ब्रह्मलीन होने की सूचना पर वसुधैव कुटुम्बकम काशीपुर के दायित्वधारियों की देखरेख में मुरादाबाद आई बैंक ने कागजी औपचारिकता पूरी कर दान की गई आंखे (कॉर्निया) प्राप्त की।संस्था के संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल ने बताया कि नेत्रदान से किसी प्रकार का अंग भंग नही होता। उन्होंने बताया कि मृत्यपरांत परिवारजन दोनों आखों पर रुई के गीले फाये रखकर सिर थोड़ा ऊंचा कर दे एवम पंखा बंद कर दे। जरूरत पड़ने पर एसी चला दें तथा नेत्रदान करवाने को नेत्रदान सहायता (24×7)98370 80678 या 88990 45015 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है ।संस्था के संरक्षक योगेश जिंदल, अध्यक्ष विकास जैन, सचिव प्रियांशु बंसल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, आशीष गुप्ता, अनुज सिंघल , अंकुर मित्तल, आशीष पैगिया , सीए सचिन अग्रवाल, वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न हुए इस महान कार्य के प्रति नेत्रदानी मित्तल परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार