ऊधम सिंह नगर

राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षा निदेशक से हुई मारपीट की निंदा की, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रुद्रपुर।लोक सेवक पर जानलेवा हमले एवं कार्यालय में अराजकता पर राजकीय शिक्षक संघ आक्रोशित हो गया है। संघ का एक शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर कहा है कि आज प्राथमिक शिक्षा निदेशालय, उत्तराखण्ड (ननूरखेड़ा, देहरादून) में अत्यंत गंभीर एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई। निदेशक, प्राथमिक शिक्षा एवं कार्यालय के कर्मचारियों के साथ कथित रूप से मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। कार्यालय अभिलेखों एवं संपत्ति को भी क्षति पहुँचाई गई।यह घटना न केवल संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों की व्यक्तिगत सुरक्षा पर हमला है, बल्कि समूची प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यदि लोक सेवकों को उनके कार्यस्थल पर ही असुरक्षित महसूस करना पड़े, तो सुशासन और पारदर्शिता की परिकल्पना कमजोर पड़ती है। इस मामले की मुख्यमंत्री से निष्पक्ष एवं समयबद्ध उच्चस्तरीय जांच सुनिश्चित कराने और ल
दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की।जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। ज्ञापन देने वालों में हुकुम सिंह नयाल, आलोक राय, रवींद्र पांडे आदि शामिल थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार