उत्तराखंड

राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत को 41.948 लाख मिले

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद चम्पावत में तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राजकीय पालीटेक्निक, चम्पावत में निर्माणाधीन रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को पूर्ण कराने हेतु शासन द्वारा 41.948 लाख रुपये की अंतिम किश्त अवमुक्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसके साथ ही उक्त निर्माण कार्य हेतु कुल 104.87 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके अंतर्गत प्रथम किश्त के रूप में 62.922 लाख की धनराशि पूर्व में ही अवमुक्त की जा चुकी थी। धनराशि के अवमुक्त होने से संस्थान परिसर में रिटेनिंगवाल एवं आंतरिक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण किए जा सकेंगे। इससे परिसर की आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी तथा छात्र-छात्राओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व
उत्तराखंड

हरिद्वार में महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए टिप्स

हरिद्वार: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वागत क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) को शुक्रवार को भी सरस केंद्र, जमालपुर