राघव शाखा में हुआ पथ संचलन
रुद्रपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गंगापुर रोड से आरंभ होकर पथ संचलन जेसीज चौराहे से दक्ष इंक्लेव से वापस उसी मार्ग से संघ स्थान मटका पार्क विजय लक्ष्मी इंक्लेव में समाप्त हुआ। संचलन कार्यक्रम इस बार बस्ती सह आयोजित किए गए।
राघव शाखा विजय लक्ष्मी बस्ती दयानंद उपनगर मटका पार्क विजय लक्ष्मी इंक्लेव, रुद्रपुर में इस अवसर पर 247 स्वयंसेवक एकत्र हुए। बरित सिंह सह जिला कार्यवाह ने संघ की स्थापना से लेकर पंच परिवर्तन तक की यात्रा ओर भगवा ध्वज के गुरु महत्व को बताया, साथ ही स्व विकास ओर नागरिक कर्तव्य पर विस्तृत रूप से अपने विचार रखे।कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्य प्रकाश चौबे उपनगर कार्यवाह ने की।इस अवसर पर संजय सिंह बस्ती प्रमुख, लाखन सिंह क्षेत्रीय संगठन मंत्री ग्राहक पंचायत,सह बस्ती प्रमुख मुकुल उप्रेती,राकेश मुंजाल, उपनगर शारीरिक प्रमुख सूर्यमणि मिश्रा,समरसता प्रमुख के के मिश्रा,धर्म जागरण प्रमुख भुवन जोशी,सेवा प्रमुख डॉक्टर विकास सचान,मनोज जोशी,राजेंद्र सिंह,डॉक्टर हेमंत सिंह,डॉक्टर सौरभ कुमार सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे।




