यूकेडी ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका
रुद्रपुर:( लोक निर्णय) देवभूमि उत्तराखंड में चर्चित अंकिता भंडारी हत्या कांड प्रकरण के VIP को सीबीआइ जांच हुए बिना सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने पर उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे उत्तराखंड में भाजपा सरकार का पुतला शनिवार को गांधी पार्क में फूंका। सिक्किम के लोगों ने 19 अक्टूबर को सिक्किम बंद आवाहन का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि सिक्किम की जनता से सिख लेकर उत्तराखंड के लोगो को भी बंद का आवाहन करना चाहिए।यह किसी एक की बेटी के साथ नहीं यह सम्पूर्ण देश की बेटी के साथ अन्याय हुआ। केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला ने कहा कि भाजपा के पास अच्छे राजनीती चेहरों की कमी है इसीलिए ऐसे व्यक्ति को संवैधानिक पर विराजमान किया। महिलाओ ने कहा की देश में नवरात्रि पर जहां कन्या पूजन होता है। वहीं भाजपा की नारी विरोधी मानसिकता के चलते दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाना महिलाओं के लिए दुर्भाग्य है। जबतक अंकिता को न्याय नहीं मिलता तब तक चिंगारीयां निकलती रहेंगी। पुतला दहन कार्यक्रम में केंद्रीय सर्वोच्च सलाहकार समिति सदस्य एमसी पाण्डे, केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, महामंत्री भानू मेहरा, महिला जिलाध्यक्ष कांति भाकुनी महामंत्री इंदु बोरा, युवा अध्यक्ष रोशन बिष्ट, मुकुल रावत,ईश्वर दानू, योगेश जोशी, बबीता बोरा, जानकी जोशी, कृष राणा, अनूप गंगवार,राजकुमार ओझा, देवानंद, विकास यादव, मोहित दानू, सोनू,संजू, रितेश आदि शामिल थे।





