उत्तराखंड कारोबार

(यूएई) के आइएफएडी प्रतिनिधिमंडल ने हरिद्वार में ग्रामीण उद्यम इकाइयों का भ्रमण किया

हरिद्वार।जनपद हरिद्वार में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से फातेमा अलमुल्ला, शथा अलअयदारूस एवं क्रिस्टोफर हैमेल, जो इंटरनेशनल अफेयर्स ऑफिस एट द प्रेसिडेंशियल कोर्ट ऑफ यूएई से संबद्ध हैं, सहित मीरा मिश्रा, कंट्री कोऑर्डिनेटर, आईएफएडी (IFAD) की टीम ने विकासखंड रुड़की के अंतर्गत ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के सहयोग से संचालित हिलांस बेकरी यूनिट तथा विकासखंड बहादराबाद के अंतर्गत सरस विपणन केन्द्र में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत स्थापित वेस्ट फ्लावर मैनेजमेंट यूनिट का भौतिक भ्रमण किया गया। यह भ्रमण जनपद हरिद्वार के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।भ्रमण के दौरान आईएफएडी टीम द्वारा दोनों इकाइयों की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, विपणन व्यवस्था तथा परियोजना के माध्यम से ग्रामीण आजीविका सुदृढ़ीकरण से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। टीम द्वारा उद्यम इकाइयों का अवलोकन कर अत्यंत प्रशंसा व्यक्त की गई। साथ ही महिला उद्यमियों से संवाद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई तथा उनसे बातचीत कर विशेष प्रसन्नता व्यक्त की गई। इस दौरान महिला उद्यमियों ने अपने जीवन में आए आर्थिक एवं सामाजिक परिवर्तनों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।यह भ्रमण ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत संचालित नवाचार आधारित ग्रामीण उद्यमों की प्रगति एवं प्रभाव का अवलोकन करने की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

कारोबार

राष्ट्रपति भवन ऐसे महकेगा तराई के ‘फुलवारी’ समूह के हुनर की खुशबू

लोक निर्णय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर: नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान तराई के फुलवारी समूह के हुनर
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व