उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

युवा विकसित भारत निर्माण में निभाए भूमिका:कृषि मंत्री

रुद्रपुर। जिले भर में 77 वां गणतन्त्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।कृषि मंत्री तथा जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया व पुलिस परेड की सलामी ली। परेड में नागरिक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, अग्निशमन, पीआरडी, एनसीसी के साथ ही विभिन्न विभाग की झाकियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।कृषि मंत्री ने कहा कि आज का दिन उन अमर शहीदों को नमन करने का है, जिनके बलिदान से हमें यह स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र प्राप्त हुआ। आज का यह पावन दिन हमें उस ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाता है, जब 26 जनवरी, 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। उन्होंने कहा कि यह दिन हमारे संविधान निर्माताओं के त्याग, दूरदृष्टि और अटूट विश्वास का प्रतीक है। हमारे संविधान ने हमें न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे महान मूल्यों से जोड़ा है। यही मूल्य भारत की आत्मा हैं और इन्हीं के बल पर हमारा देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें, राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखें और एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।इस दौरान मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके परिजनो को पौधा देकर सम्मानित किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह सहित 2़6 पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास, ग्राम्य, शिक्षा विभाग, आपदा विभाग, नगर निगम आदि द्वारा मनमोहक झांकी निकाली गई। इस दौरान सूचना विभाग के पंजीकृत दल तथा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। प्रभारी मंत्री जोशी द्वारा झाकी में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, महापौर विकास शर्मा, दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, फरजाना बेगम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विवेक सक्सेना, अमित नारंग, जिला जज सिकंद कुमार त्यागी,जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार