अपराध ऊधम सिंह नगर

मोबाइल शॉप में हुई चोरी के खुलासे को एसएसपी से मिले विधायक

रुद्रपुर। काशीपुर बाईपास रोड स्थित मोबाइल मंत्रा शोरूम में बुधवार को हुई के खुलासे की मांग को लेकर व्यापारियों के साथ विधायक शिव अरोरा एसएसपी मणिकांत मिश्रा से आज पुलिस विभाग में मुलाकात की। विधायक ने कहा कि चोरी की वारदात को लेकर व्यापारियों में काफ़ी चिंता है कि किस प्रकार छत के ऊपर से लोहे का दरवाजा तोड़कर पूरी रात एक एक मोबाइल का डब्बा खाली कर इस घटना को अनजान दिया है। जो दर्शाता है घटना को अंजाम देने वाले चोर शातिर होंगे।उन्होंने एसएसपी से कहा इस चोरी की घटना का खुलासा जल्द से जल्द होना चाहिए। यह घटना काफ़ी संवेदनशील है और व्यापारीयों में भय की स्थिति बनी है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि खुलासे के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, बलदेव सिंह, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजाल, सोनी चावला, गुरविंदर सिंह, अभिषेक गर्ग आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

अपराध

जेनेटिक एनेलाइजर मशीन से बढ़ी एफएसएल की क्षमता

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कुमाऊं मंडल में होने वाले आपराधिक वारदातों के खुलासे में सहयोग डीएनए सैंपल रिपोर्ट अब पुलिस को जल्द
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99