उत्तराखंड शिक्षा

मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त समाज सेवी रीता गहतोड़ी की पुस्तक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का किया विमोचन

चम्पावत।(लोक निर्णय) देवीधुरा के ऐतिहासिक एवं पौराणिक बग्वाल मेले में मुख्यमंत्री पउड़कर सिंह धामी ने आज तीलू रौतेली सम्मान प्राप्त समाजसेवी एवं लेखिका रीता गहतोड़ी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि देश की शौर्य गाथा और वीर जवानों के अदम्य साहस को काव्य के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का यह सराहनीय प्रयास है।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से सुश्री रीता गहतोड़ी ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम को शब्दों में अभिव्यक्त किया है। ऐसी रचनाएं समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही नई पीढ़ी को राष्ट्र के प्रति समर्पण और वीर जवानों के योगदान से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत तथा जिलाधिकारी मनीष कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
उत्तराखंड

राज्यमंत्री ने जीएसटी में हुए बदलाव को बताया ऐतिहासिक फैसला

हरिद्वार:राज्य मंत्री सुनील सैनी ने जीएसटी में बदलाव को एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दूरदर्शी नेतृत्व