मीना मंच से जागरूक हो रही बालिकाएं
भगतपुर टांडा ( मुरादाबाद)। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ की ओर से बालिकाओं के सशक्तिकरण उन्हें मुखर तथा सजग और जागरूक बनाने के उद्देश्य से सभी उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं केजीबीवी तथा कंपोजिट विद्यालयों में मीना मंच कार्यक्रम चल रहा है।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार के दिशा निर्देश पर दो दिवसीय उन्मुखी कार्यशाला का ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जाहिदपुर में खंड शिक्षा अधिकारी मोहित कुमार के मार्गदर्शन में संदर्भ दाता नवनीत बिश्नोई एवं जितेंद्र कुमार ने आज सम्पन्न किया ।संदर्भदाता जितेंद्र कुमार ने मीना मंच को गतिशील एवं क्रियाशील बनाने तथा पावर एंजेल को सशक्त बनाने तथा उन्हें निर्णय लेने खुलकर बातचीत करने के बारे में विधिवत चर्चा कराकर जानकारी जानकारी देते हुए मीना मंच के संचालन के दौरान सामने आने वाली प्रमुख चुनौतियों को सामने रखा और उनका समाधान बताया, गत वर्ष के प्रोजेक्ट पॉडकास्ट ,कॉमिक बुक निर्माण, प्रगति के पंख, अरमान माड्यूल, वार्षिक कार्यक्रम और सोशल एक्शन प्रोजेक्ट के अनुभव साझा करते हुए प्रभावी तरीकों को बताया। पॉक्सो अधिनियम और बाल संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराते हुए बच्चों के साथ एक सुरक्षित संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण बनाने पर जोर दिया चूंकि शिक्षक सीधे बच्चों के साथ निरंतर संपर्क में रहते हैं। इसलिए उनका इस विषय पर जागरूक रहना और प्रशिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है संदर्भ दाता नवनीत कुमार विश्नोई ने यौन अपराधों की परिभाषाएं और श्रेणियां रिपोर्टिंग की अनिवार्यता और संरचनात्मक उपाय फिल्म दिखाकर उदाहरण के साथ समझाया। सतर्क संवेदनशील और सक्रिय भागीदार के रूप में बाल सुरक्षा को विद्यालय की संस्कृति में शामिल करने वाले व्यक्ति के रूप में एक शिक्षक की भूमिका को तमाम घटनाक्रम को जोड़ते हुए ग्रुप चर्चा के साथ बताया गया।संदर्भ दाता नवनीत बिश्नोई ने बालिकाओं के सशक्तिकरण उन्हें मुखर तथा सजग और जागरूक बनाने में मीना मंच को सशक्त माध्यम साबित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक शनिवार सभी विद्यालयों में परियोजना से निर्धारित वार्षिक कैलेंडर के अनुसार पावर एंजेल के सहयोग से मंच का संचालन कराया जाए,समापन अवसर पर टूल 10 भरने की अनिवार्यता
इसमें आ रही तकनीकी समस्याओं का समाधान बताए । विद्यालय स्तर पर कॉमिक /पुस्तक का निर्माण के टिप्स बताते हुए व्यक्ति का अनुभव साझा करना ,विभिन्न स्तरों पर चर्चा, कारणों की पहचान, विश्वास और व्यवहार, बदलाव की दिशा में कम, लैंगिक समावेश आदि अहम बिंदुओं को विस्तार से बता एक कॉमिक्स निर्माण की प्रक्रिया को समझाया। बच्चों की सोच समझ और व्यवहार में परिवर्तन को प्रोत्साहित करने के लिए अरमान मॉड्यूल कंटेंट का प्रतिभागियों को परिचय कराया। आगामी कार्य योजना के तहत आगामी मीना की कार्य योजना को मजबूती देना इसके अंतर्गत प्रगति कार्यक्रम के कैलेंडर की समीक्षा दीक्षा कोर्स की पूर्णता प्रशिक्षण विस्तार की रणनीतियां कैलेंडर एक्शन प्लान दीक्षा पोर्टल पर सेल्फ स्टीम कोर्स सहज सुगमकर्ता ,पावर एंजल की भूमिका ,मॉडल मीना मंच विद्यालय, दीक्षा कोर्स सेल्फ, एस्टीम कोर्स डाटा रिपोर्ट ,नोडल टीचर पावर एंजेल की भूमिका आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रतिभागियों के साथ समाधान के साथ चर्चा की। कार्यशाला के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर संकल्प दिलाया। एआरपी ARP सुमन ने अपने विद्यालय व समाज में प्रशिक्षण के उद्देश्य को धरातल पर अप्लाई करने को कहा।
कार्यशाला में सुमन, मोहम्मद तकी, सौरभ प्रसून,श्वेता बिसारिया, इंद्रेश, सुगंधा, शिबा निसार, पीतम सिंह,वसीम रजा, इंसाफ अली, रितांजलि गौतम, आदि प्रतिभागियों ने
प्रतिभाग किया





