मांगों को लेकर भोजनमाताएं गरजीं
रुद्रपुर।न्यूनतम वेतन आदि मांगों को लेकर भोजनमाताओं ने आज मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना_प्रदर्शन कर रोष जताया।इस दौरान उन्होंने कहा कि गलत शिक्षा नीति की वजह से सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम हो रही है।जिससे स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग।कहा कि पब्लिक स्कूलों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं हो तभी मान्यता मिलनी चाहिए।आंदोलनकारियों ने चेताया कि यदि मांगों पर जल्द गौर नहीं किया गया तो देहरादून में धरना दिया जाएगा।




