महाविद्यालय में दिखीं खेल प्रतिभाएं
रुद्रपुर: (लोक निर्णय) सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रुद्रपुर में आज ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ पर टग ऑफ वॉर (रस्साकशी) प्रतियोगिता का शुभारंभ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को खेल दिवस की बधाई देते हुए जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष एवं आयोजन सचिव (ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी) डॉ. रुचि शाह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।साथ ही महाविद्यालय मेडलिस्ट प्लेयर्स को ट्रैक सूट जूते और नगद पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया छात्र वर्ग: वॉरियर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (विजेता) हासिल किया, जबकि एनसीसी की टीम उपविजेता रही।छात्रा वर्ग: ‘वज्र शक्ति’ टीम ने बाजी मारते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया और एनसीसी की टीम उपविजेता बनी।प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की भूमिका श्री लोकेश पांडे जी ने निभाई। मंच संचालन और उद्घोषक (एंकर) के रूप में वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर निलोफर अख्तर मैडम ने अपनी प्रभावशाली आवाज से कार्यक्रम में निरंतर उत्साह बनाए रखा। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन सचिव डॉ. रुचि शाह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए ‘वोट ऑफ थैंक्स’ प्रस्तुत किया।इस अवसर पर प्रोफेसर आशा राणा, प्रोफेसर कमला बोरा, प्रोफेसर पूनम रौतेला, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर चारू ढोंडियाल, प्रोफेसर नमिता कनियाल, प्रोफेसर आरती शर्मा, प्रोफेसर अपर्णा सिंह सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।





