ऊधम सिंह नगर

महापौर ने बोरा गैस एजेंसी प्रबंधक की लगाई फटकार

रुद्रपुर। (लोक निर्णय) रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा ने आज बिलासपुर रोड स्थित बोरा गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया।पर धावा बोला। उन्होंने स्टॉक का भौतिक सत्यापन के साथ ही उपभोक्ताओं का दर्द भी सुना जो तपती गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर थे। उपभोक्ताओं ने ने आरोप लगाया कि वे पिछले कई दिनों से सिलिंडर के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। अव्यवस्था और लोगों का आक्रोश देख महापौर ने प्रबंधक को फटकार लगाई और मौके पर ही कई जरूरतमंद उपभोक्ताओं के लिए सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब गोदाम में स्टॉक मौजूद है, तो आम जनता को कतारों में खड़ा करना बेहद चिंताजनक और अक्षम्य है।गैस वितरण में किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने इंडेन गैस एजेंसी की तर्ज पर ही बोरा गैस एजेंसी को भी सभी वार्डों के लिए एक स्पष्ट रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिये। महापौर ने कहा कि सरकार की मंशा हर घर तक रसोई गैस पहुंचाने की है, न कि लोगों को सड़कों पर कतारबद्ध करने की। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि उन्हें पर्ची लेने या बुकिंग के लिए एजेंसी में आने की आवश्यकता नहीं है; ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से गैस सीधे उनके द्वार तक पहुंचेंगी।इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, हरजीत राठी छात्र संघ अध्यक्ष रजत सिंह बिष्ट, आशीष यादव, आकाश यादव, संदीप वाल्मीकि, विजय तोमर,अक्षित छाबड़ा, असलम, पूर्व अध्यक्ष कमल चंद जोशी, बॉबी गुप्ता, गुरजिंदर,ललित दिवाकर आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार