रुद्रपुर।सनातन धर्म सभा की ओर से बुधवार को शहर के मुख्य बाजार स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर और हरि मंदिर में गोवर्धन पूजा हर्षोल्लास से की गई।श्रद्वालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना की। इस दौरान 56 भोग लगाए गए।कथावाचक पंडित पुष्पेंद्र शास्त्री ने बताया कि इंद्र के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाया था। पर्वत को ही अपना स्वरूप भी बताया।इसलिए तभी से दीवाली के दूसरे दिन में देश भर में गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है।यह आस्था व श्रद्धा का त्योहार है। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना कर सुख समृद्धि की कामना है। इस मौके पर सरपरस्त नंदलाल कुमार,प्रधान महेश बब्बर,उप प्रधान तिलकराज राज घई,विजय जग्गा,महामंत्री ओमप्रकाश अरोरा,सुरेश राजदेव,राज तागरा,राज वर्मा,शशि अरोरा,शिखा अरोरा,पिंकी ग्रोवर आदि मौजूद थे।