उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

बाल वैज्ञानिकों के वैज्ञानिक व शिक्षक हुए कायल,सम्मानित

रुद्रपुर।शिक्षा विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव का आज समापन हो गया। मुख्य अतिथि और उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद हल्दी पंतनगर के वैज्ञानिक डॉक्टर सुमित पुरोहित तथा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर दर्शन सिंह (असिस्टेंट प्रोफेसर, पीजी कॉलेज बाजपुर ने के कर कमलों बाल वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉक्टर पुरोहित और डॉक्टर दर्शन ने बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान के महत्व और भविष्य में वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ दर्शन सिंह ने स्लाइड शो के माध्यम से विज्ञान विषय में रुचि विकसित करने तथा कैसे आगे पढ़ाई कर वैज्ञानिक बना जाए इसके बारे में बताया गया।
कार्यक्रम की जिला विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी द्वारा सभी ब्लॉक विज्ञान समन्वयकों,निर्णायकों, मार्गदर्शक शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। बाल विज्ञान प्रदर्शनी,विज्ञान नाट्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। जूनियर एवं सीनियर स्तर पर सात उप विषय सतत कृषि ,अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता, जल संरक्षण और प्रबंधन आदि विषयों में प्रथम, द्वितीय , तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल अकादमी इंटर कॉलेज छिनकी फॉर्म खटीमा की टीम ने प्राप्त किया। विशिष्ट अतिथि हरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अब यह चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर 19 से 21 तक खालसा इंटर कॉलेज हल्द्वानी में होने वाली प्रतिभागिता में हिस्सा लेंगे। संचालन श्याम मोहन कांडपाल,तान्या ने किया।
निर्णायक की भूमिका में विपिन कुमार गुप्ता ,अशोक कुमार गंगवार, पुष्पेंद्र कुमार ,सतनाम सिंह ,अमित ध्यानी,गोविंद गुप्ता, सीमा बोरा ,दीप्ति वर्मा ,सीमा त्रिवेदी ,चेतना मिश्रा, श्रुति वर्मा, शिव पांडे, देवेंद्र पाल बरगली, विपिन कुमार पांडे ,नीरज चौधरी, सुरेश चंद्र, दीपाली शर्मा थे।
इस मौके पर यशपाल घई , माधवेंद्र सारस्वत, डॉ. सुबोध तिवारी, सत्यपाल सिंह, प्रेमचंद जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड, निर्मल कुमार नियोलिया, सुरेश चंद्र उप्रेती, तज्जमुल हसन,शिवानी रानी,सत्यपाल सिंह,अरविंद मिश्रा ,ओमप्रकाश वर्मा ,मनोज कुमार, भूपराम ,गौरेंद्र मधुकर चतुर्वेदी ,डॉ विपिन चंद्र भट्ट ,पूनम कुशवाहा, सुधा राठी ,वैशाली जोशी, भरत सिंह, सुनीता महेश्वरी तथा विद्यालय परिवार उपस्थित थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99