प्रस्तावित हड़ताल सफल बनाने को निकाली रैली
रुद्रपुर।श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यालय में हुई मोर्चे की बैठक में 12 फरवरी की राष्ट्रीय आम हड़ताल को लेकर चर्चा हुई। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि 12 फरवरी को पूरे देश में चार श्रम संहिताओं( कोड्स) पर रोक लगाने की मांग को लेकर 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों ने हड़ताल आहूत की है। केंद्र की मोदी सरकार मजदूर विरोधी चार श्रम संहिताओं को लागू करने के साथ साथ किसान विरोधी बिजली संशोधन अधिनियम और बीज बिल भी लेकर आई है। जिससे किसानों में भी आक्रोश है। राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा ने इन कानूनों को वापिस लेने की मांग को लेकर 12 फरवरी की आम हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की है।उन्होंने कहा कि औद्योगिक इकाइयों में मजदूर यूनियनों ने हड़ताल के नोटिस अपने प्रबंधन को देने शुरू कर दिए हैं। बैठक में मुकुल, दिनेश चंद्र,जगमोहन, उत्तम दास, अनुज कुमार राय, सुरेश, हीरा राठौर, महिपाल सिंह, केदार सिंह, कुलविंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दिनेश चंद्र आदि मौजूद थे।





