प्रकृति की गोद में योग
चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद में योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा कोलीढेक झील, लोहाघाट में वीकेंड योग सत्र आयोजित किया गया।प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण पर्यटन स्थल पर आयोजित इस योग सत्र में स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।
इस पहल का उद्देश्य न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है, बल्कि जनपद के पर्यटन स्थलों को स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों से जोड़ना भी है। आयुष विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे वीकेंड योग सत्र विभिन्न दर्शनीय स्थलों पर आयोजित किए जाने की योजना है।
योग के माध्यम से स्वस्थ जनपद और जागरूक समाज की दिशा में यह एक सराहनीय कदम है।




