पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने स्कूल के बच्चों संग मनाया अपना जन्मदिन
बाजपुर।(लोक निर्णय) पूर्व मुख्य शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र आर्या ने अपना जन्मदिन राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खंबारी बाजपुर में गुरुवार को मनाया।साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।हल्द्वानी के रहने वाले पूर्व सीईओ आर्या ने स्कूल में केक काटा और बच्चों को उपहार भी दिए।उन्होंने अपने अनुभव को भी साझा किया।





