उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पुष्पक गैस सर्विस को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में कारण बताओ नोटिस

हरिद्वार। पूर्ति निरीक्षक कनखल ने मै० पुष्पक गैस सर्विस, (बीपीसी) कनखल के इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।पूर्ति निरीक्षक कनखल ने बताया कि व्हाट्सएप, फेसबुक आदि पर वायरल हो रही वीडियो क्ल्पि का संज्ञान लेते हुए, जिसमें एक वाहन संख्या-UK08-CA-6013 पुष्पक गैस एजेन्सी, हरिद्वार (भारत गैस) लिखा हुआ है। उक्त वीडियों क्ल्पि (40 सेकण्ड) में एक व्यक्ति वाहन के अन्दर खडा हुआ है और सिलिंडर के साथ छेडखानी करता हुआ नजर आ रहा है। दूसरा व्यक्ति वाहन चला रहा है, जो वहां पर मौजूद लोगो द्वारा पूछताछ करने पर वाहन लेकर चला जाता है।उन्होंने एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय पर आहूत बैठकों / व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से उच्चाधिकारियों द्वारा लगातार दिये जा रहे निर्देशों के उपरान्त भी इस प्रकार का कृत्य आपकी गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।
उन्होंने गैस एजेंसी को नोटिस निर्गत करते हुए,इस संबंध में स्पष्टीकरण दो दिन के भीतर कार्यालय जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है तथा स्पष्टीकरण का जवाब न उपलब्ध होने की दशा में एजेंसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लायी लाएगी

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार