अपराध ऊधम सिंह नगर

पुलिस मुठभेड़ में शातिर/वांछित अपराधी गिरफ्तार

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा चेकिंग के दौरान करतारपुर रोड तिराहा पुलिया पर एक स्कूटी (TVS NTORQ) को रोका गया। जिसे एक नाबालिग चला रहा था। तलाशी के दौरान स्कूटी की डिग्गी से स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। नाबालिग द्वारा पूछताछ में बताया गया कि उक्त स्मैक उसके पिता शाकिर अली उर्फ नक्टा व मां शाईन द्वारा किसी व्यक्ति को देने हेतु भेजी गई थी।बरामदगी के आधार पर कोतवाली गदरपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत किया गया। शुक्रवार को पुलिस टीम चेकिंग के दौरान ग्राम कलकत्ती खानपुर तिराहा के पास आरोपित शाकिर उर्फ नक्टा ने पुलिस टीम पर फायर कर फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करने पर कनकट्टा चौराहा से आगे कुईखेड़ी मार्ग पर श्मशान घाट के पास मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के दौरान आरोपित के दाहिने पैर में गोली लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रपुर भेजा गया।एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि आरोपित के पास से एक1 अदद तमंचा 315 बोर
,दो कारतूस बरामद हुए

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार