अपराध उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर

पुलिस मुठभेड़ में अपराधी को लगी गोली के निशाने के सवाल पर भड़के एसएसपी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पिछले करीब साढ़े सात माह में पुलिस और अपराधियों के बीच पांच मुठभेड़ हुई।सभी मुठभेड़ में अपराधी के बांए पैर में गोली लगी।शनिवार को एसएसपी कार्यालय में हुई प्रेसवार्ता में जब एक पत्रकार ने बार बार बांए पैर में गोली लगने का सवाल किया तो इस पर एसएसपी अजय गणपति भड़क गए और उन्होंने कहा कि वीडियो लाइव चल रहा है।इसलिए इस तरह के सवाल अलग से पूछ सकते हैं।यहां तक कि पत्रकार को प्रेसवार्ता से बाहर चले जाने की बात कही। इस पर पत्रकार ने कहा कि क्या लोकतंत्र में सवाल पूछने का अधिकार नहीं है क्या? जब पत्रकार सवाल नहीं पूछ सकते हैं तो फिर प्रेसवार्ता क्यों बुलाई जाती है? एसएसपी अजय गणपति ने पत्रकारों को बताया कि 17 अक्टूबर की तड़के पुलिस टीम को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश से अवैध असलहों की बड़ी खेप लेकर दो व्यक्ति बाइक से महतोष-मकरन्दपुर मार्ग होते हुए दिनेशपुर की ओर आने वाले हैं। इस पर एसओजी रुद्रपुर एवं थाना दिनेशपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने उक्त मार्ग पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। बताया कि रात्रि लगभग सुबह दो बजे एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक गिराकर गन्ने के खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें एक आरोपित मनोज कुमार के बांए पैर में गोली लग गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। बताया कि आरोपितों के कब्जे से 315 बोर के सात अवैध देशी तमंचे, 32 बोर के
एक अवैध देशी तमंचा,आठ कारतूस, चास खोखे कारतूस,
एक बाइक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे रुद्रपुर के रम्पुरा निवासी बंटी कोली के संपर्क में थे। बंटी कोली पूर्व में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था और वर्तमान में जेल में बंद है।आरोपितों ने बताया कि वे उक्त असलहे ग्राम बिसौली, जनपद बदायूं निवासी महावीर नामक व्यक्ति से लेकर आए थे। इन तमंचों को पांच हजार रुपये प्रति तमंचे की दर से खरीदकर 8 हजार रुपये प्रति तमंचे की दर से बेचने की योजना थी। आरोपित मनोज कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस द्वारा अवैध असलहों की सप्लाई चेन तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि मनोज कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार, निवासी ग्राम चंदायन, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश और
अनमोल यादव पुत्र सुंदर पाल, निवासी ग्राम चंदायन, थाना बिलासपुर, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।इन आरोपितों पर अन्य केस भी दर्ज हैं।
आरोपितों के विरुद्ध थाना दिनेशपुर में FIR संख्या 166/2026, धारा 109 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार