ऊधम सिंह नगर

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

सुल्तानपुर पट्टी। पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई से एक युवक की जान बच गई। इसकी सराहना सभी तरफ से की जा रही है।टांडा बंजारा, सुल्तानपुरपट्टी निवासी रजनी पत्नी रधुवीर सैनी ने पांच फरवरी को चौकी सुल्तानपुरपट्टी में सूचना दी कि उनके मकान में किरायेदार के युवक संजय सैनी पुत्र तेजपाल सैनी, निवासी टांडा बादली, थाना टांडा बादली, जनपद रामपुर (उप्र) दो तीन दिन से रह रहा है।युवक आज सुबह से अपने कमरे से बाहर नहीं आया और दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है।पुलिस मौके पर पहुंचकर काफी देर तक दरवाजा को खटखटाया,लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर देखा कि संजय सैनी बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़ा था। नब्ज जांचने पर उसकी नब्ज बेहद धीमी पाई गई।पुलिस ने तत्काल सीपीआर दिया गया और युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।इलाज के दौरान जब युवक को होश आया तो पुलिस ने राहत की सांस ली। युवक ने बताया कि वह घरेलू कलह से परेशान होकर सुबह चूहे मारने वाली दवा का सेवन कर लिया था। पुलिस ने युवक की मौके पर काउंसलिंग की और उसे समझाया-बुझा कर भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सख्त हिदायत दी गई। युवक के स्वस्थ होने पर उसे उसके परिचित एवं मकान मालकिन रजनी के साथ सुरक्षित उसके घर भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित, मानवीय और सराहनीय कार्रवाई से एक कीमती जान बच सकी, जिसकी क्षेत्र में भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार