पुलभट्टा में एक राइफल सहित अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपित गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश की अवैध हथियार फैक्ट्री में तैयार हुए है बरामद हथियार
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) अभियान ऑप्रेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ अजय सिंह की ओर से एक टीम का गठन कर सक्रिय गैंग व अवैध हथियारों के सम्बन्ध कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी व धरपकड़ के लिए टीमों को निर्देश दिए गए थे।। एसटीएफ टीम ने आज थाना पुलभट्टा की टीम को साथ लेकर अभियुक्त महेश गंगवार पुत्र नन्हे लाल गंगवार निवासी ग्राम आमखेड़ा थाना बहेड़ी जिला बरेली उप्र हाल पता उत्तरांचल कालोनी थाना किच्छा जिला ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड को थाना पुलभट्टा क्षेत्र से छह अवैध तमंचे 315 बोर व एक राइफल 12 बोर, 02 खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ को यूपी-उत्तराखण्ड के बार्डर पर अवैध हथियार तस्करी होने का इनपुट मिला था। जिस पर वह एक टीम का गठन कर कार्रवाई के लिया लगा दी थी। टीम ने थाना पुलभट्टा की मदद से एक शातिर वैपन तस्कर को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित एक वैगनआर कार में उक्त हथियारों की तस्करी कर उत्तराखण्ड ला रहा था।जिसको कि घेराबन्दी कर थाना पुलभट्टा क्षेत्र में टीम के द्वारा पकड़ा गया। एसटीएफ ने एक बड़े अवैध हथियारों के नेटवर्क जो कि यूपी-उत्तराखण्ड में सक्रिय था को तोड़ा है।जिस तरह से उत्तराखंड में आये दिन फायरिंग की घटनाएं हो रही है। उस दिशा में एसटीएफ का ये अहम कदम है। इस वर्ष एसटीएफ द्वारा अब तक 21 अवैध हथियार व 35 कारतूस बरामद कर आठ हथियार तस्करों के जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफल रही है। गिरफ्तार तस्कर से नेटवर्क के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की जा रही है। उसके विरुद्ध थाना पुलभट्टा में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है।उत्तराखण्ड एसटीएफ की टीम में निरीक्षक एमपी सिंह, निरीक्षक दीवान सिंह जलाल, उनि. जगदीप नेगी , प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल गोविन्द बिष्ट, रियाज अख्तर, मोहित वर्मा,गुरवंत सिंह और
थाना पुलभट्टा टीम में उनि प्रदीप मिश्रा एसओ, दिनेश भट्ट, अउनि प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह थे।





