पीलीभीत में डॉक्टर पंत बांटे पौधे
पीलीभीत। मानवता की सेवा में समर्पित ‘निशक्त जन सेवा संस्थान’ द्वारा आज शहर के अंकुर राइस मिल में मासिक कैंप (हर माह की 12 तारीख) का सफल आयोजन किया गया। कैंप में न केवल भारी संख्या में जरूरतमंदों की मदद की गई, बल्कि आगामी होली के त्यौहार को देखते हुए खुशियां भी बांटी गईं।प्रमुख सेवाएं और वितरण कैंप के दौरान विभिन्न शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई गई।
265 मरीजों की आंखों की जांच की गई।जिनमें 240 को चश्मे व दवाइयां दी गईं। मोतियाबिंद से ग्रसित 22 मरीजों को ऑपरेशन हेतु रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज, बरेली भेजा गया। सुनने में असमर्थ लोगों को कान की मशीनें प्रदान की गईं।
संस्थान के अध्यक्ष अमृत लाल ने बताया कि जिन व्यक्तियों के हाथ कोहनी और पंजे के बीच से कटे हुए हैं, उनके लिए बैटरी चलित ऑटोमेटिक विदेशी हाथ मंगवाए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि व उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यावरणविद् और आयुर्वेदाचार्य आशुतोष पंत ने पीलीभीत के ग्रामीण क्षेत्रों को हरा-भरा बनाने के लिए निःशुल्क पौधे वितरित करने का संकल्प लिया।इस मौके पर अनिल कमल, राजेंद्र वर्मा, चिरंजीव गौड़, असलम, मोहम्मद कामिल खां, डॉ. प्रेम सागर शर्मा, अनिल गुप्ता, कविता वंशवाल और अभिनय गुप्ता आदि मौजूद थे।




