उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़ शिक्षा

पद्मभूषण आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा की याद में काव्य प्रतियोगिता

देहरादून।(लोक निर्णय) मंच शब्दों का संसार संस्था के सौजन्य से दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के अंतर्गत कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में पद्मभूषण आधुनिक मीरा महादेवी वर्मा की याद में प्रतियोगिता हुई।कार्यक्रम की अतिथि कवयित्री, अध्यक्ष मीरा नवेली,  महमान-ए-ख़ास अम्बिका सिंह रूही, आरिफ अतिब, कमाल तकि, ए एस शाह, सविता कोटनाला, आयुष शर्मा, राजीव “बिल्ला”, गौरव, ख़ुशी सुदी, अंकित कम्बोज, तसनीमा कौसर, प्रियंका नेगी, डा. राशि ‘कशिश’, सौम्या बेनीवाल, ने अपने कलाम पढ़े। संचालन नीलेश शर्मा ने किया।इस दौरान पुरुस्कार वितरण समारोह हुआ।महादेवी वर्मा के जन्मदिन पर हुई काव्य प्रतियोगिता में प्रियंका नेगी प्रथम रही।मंच संस्था के संस्थापक कुलदीप सिंह धरवाल ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से समाज ने बदलाव की संभावना बढ़ती है और प्रदेश में छुपे हुए कलाकारों को आगे आने तथा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का भी मौका मिलता है।विजेता प्रियंका को सम्मानित किया गया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99