पंत विवि में सम्पन्न डेसी डिप्लोमा कोर्स है क्या
पंंतनगर विवि में डिप्लोमा कोर्स ‘डेसी’ संपन्न
पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से संचालित 48 सप्ताह का डिप्लोमा कोर्स ‘डेसी’ संपन्न हो गया। गुरुवार को कृषक भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र सभाकक्ष में आयोजित समारोह में 39 कीटनाशी एवं उर्वरक विक्रेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। यह डिप्लोमा कोर्स मैनेज हैदराबाद के दिशा निर्देश में विवि द्वारा संचालित किया जा रहा था। समारोह में कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने कहा कि इस कोर्स के बाद आप ज्यादा दक्षता के साथ किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दे सकेंगे। वर्तमान में यह आवश्यक है कि कृषकों को संतुलित उर्वरक प्रयोग और आवष्यकतानुरुप ही कृषि रसायनों के प्रयोग की संस्तुति की जाए। कृषक और उनके बीच ऐसा समन्वय हो।निदेशक शोध डॉ. एसके वर्मा ने कहा कि विवि के उन्नत बीज और तकनीक हस्तान्तरण में विवि सदैव उनके साथ खड़ा रहेगा। समेटी समन्वयक डॉ. बीडी सिंह ने डेसी कोर्स का परिचय, कोर्स की रूप-रेखा, शुल्क व अवधि आदि की जानकारी दी। कहा कि कृषि संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विवि के वैज्ञानिकों से संपर्क कर सकते हैं। इस बैच के गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक विजेता क्रमशः तरूण बैरागी सितारगंज, ऋषभ पाल बाजपुर व दीपक पांडे शांतिपुरी रहें। राजीव उप्रेती चम्पावत ने भी अनुभव साझा किए। यहां डा. संजय चौधरी, डा. निर्मला भट्ट, ज्योति कनवाल एवं जगदीश चंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।





