पंत विवि के पूर्व निदेशक शोध डॉ. नैन रुहेलखंड विवि की कार्य परिषद में नामित
रुद्रपुर।(लोक निर्णय)गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के पूर्व निदेशक शोध प्रोफेसर अजीत सिंह नैन को महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्विद्यालय, उत्तर प्रदेश की कार्य परिषद में नामित किया है।रुहेलखंड विवि के कुलाधिपति के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर)डॉक्टर सुधीर एम बोबडे ने रुहेलखंड विवि के कुलपति को पत्र भेजा है।जिसमें विवि के कुलाधिपति ने विवि की कार्य परिषद में रिक्त पदों के सापेक्ष तीन लोगों को नामित किया है।जिसमें पंत विवि के पूर्व निदेशक शोध डॉक्टर नैन भी शामिल हैं।इस उपलब्धि पर विवि में काफी उत्साह है और लोगों ने डॉक्टर नैन को शुभकामनाएं दीं।




