ऊधम सिंह नगर

पंत विवि की छात्रा तनीषा को मिली नौकरी

विश्वविद्यालय की छात्रा का पीसीएल इण्डिया में चयन
पंतनगर।(लोक निर्णय) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के माध्यम से मैसर्स पीसीएल इण्डिया द्वारा ऑनलाइन मूल्यांकन परीक्षण एवं साक्षात्कार के आधार पर एक विद्यार्थी एम.एससी. एंटोमोलॉजी की तनीषा चिलकोटी का चयन किया गया। सैलरी के तौर पर 5.4 लाख प्रतिवर्ष के साथ ही अन्य सुविधाएं देय होंगी। विश्वविद्यालय के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप ने सेवायोजन एवं परामर्श निदेशालय के प्रयासों की सराहना की तथा चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। सेवायोजन एवं परामर्श निदेशक डा. एम. एस. नेगी ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी व चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बताया कि पूर्व की भांति भविष्य में भी निदेशालय अन्य क्षेत्रों में भी विद्यार्थियों के सेवायोजन हेतु प्रयासरत रहेगा।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार