पंतनगर किसान मेला 13 से,, सीएम करेंगे उद्घाटन
पंतनगर। पंत विवि में चार दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला और उद्योग प्रदर्शनी 13 मार्च से शुरू होगी।इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे करेंगे। मेले में पंत 350 स्टाल लगाए जायेंगे।मेले में पंत विवि में एक साल में विकसित कृषि तकनीक,मशीनें और उन्नतशील बीज प्रदर्शित किए जाएंगे। विवि के कुलपति डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने आज विवि के कुलपति हाल में पत्रकारों को बताया कि मेले में देश के कई राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से किसान शिरकत करेंगे।किसानों को ठहरने की उचित व्यवस्था की जाएगी।मेले में उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, फल फूल सब्जियों के पौधों सहित 350 से अधिक स्टोल लगाए जा रहे है।कृषि से संबंधित उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र और उद्यान प्रदर्शनी की जाएगी। कुलपति डॉ मनमोहन चौहान ने बताया कि उन्नतशील बीजों की बिक्री की जाएगी।बताया कि मेले के दौरान गांधी हाल में गोष्ठी के माध्यम से किसानों को खेती करने के वैज्ञानिक तरीके बताए जाएंगे।किसानों को खेतों में लगी फसल का भ्रमण कराया जाएगा। साथ ही वैज्ञानिकों की टीम द्वारा फसल उगाने की जानकारी दी जाएगी।डॉक्टर मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि मेले का शुभारम्भ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 मार्च को करेंगे।विशिष्ट अतिथि कृषि मंत्री गणेश जोशी होंगे।समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी होंगे। मेले में करीब 18 से 20 हजार किसानों के आने की संभावना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए मेले में निःशुल्क स्टाल दिए जाएंगे।अभी तक करीब 60 समूहों की डिमांड आ चुकी है।इस मौके पर कृषि निदेशक शिक्षा एवं प्रसार डॉक्टर जितेंद्र कुमार क्वात्रा आदि मौजूद थे।





