पंडित दीनदयाल के योगदान याद किए गए
रुद्रपुर। एकांत मानववाद के पुरोधा भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा ने गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर कार्यकर्ताओं संग माल्यार्पण कर उनको नमन किया। अरोरा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय करोड़ कार्यकर्ताओं के प्रेरणा पुंज हम सबके अग्रज जिनके दिखाएं रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र प्रथम की अवधारणा के साथ कार्य कर रही है।उनके द्वारा दिए गए अंत्योदय के नारे को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने सार्थक करते हुए सिद्ध कर के दिखाया है। उपाध्याय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे,जिन्होंने जनसंघ की की स्थापना की ओर उसके अल्प अवधि हेतु अध्यक्ष भी रहे और आज वह जनसंघ भाजपा रूपी वट वृक्ष के रूप में बहुत बड़ा आकार ले चुकी है, जिसकी 2014 से केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है जो गरीब कल्याण के मंत्र को साकार करते हुए जन सेवा का कार्य करते हुऐ देश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अनुभव चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश भट्ट, पार्षद कैलाश राठौर, राजेंद्र राठौर, बीनू कुमार, गोविन्द राय, गिरीश पाल,सतनाम सिंह, मनोज मदान, महेंद्र आर्य, रेनू जुनेजा, प्रीति धीर, ममता श्रीवास्तव, आरती मौर्य, उर्मिला मिश्रा, मयंक कक्कड़ आदि मौजूद थे।





