नौ अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच,दो मशीन सील
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर आज जनपद के रुद्रपुर ब्लॉक में स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने एक्ट के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया।प्रशासनिक और चिकित्सा विशेषज्ञों की इस संयुक्त टीम का नेतृत्व डॉ. एसपी सिंह नोडल अधिकारी पीएनडीटी और प्रभारी नायब तहसीलदार राधे श्याम राणा के साथ राजस्व विभाग से लेखपाल अमित पांडे, सामाजिक क्षेत्र आइएसडी से विशेषज्ञ बिंदुवासिनी , जिला समन्वयक प्रदीप महर और अधिशासी सहायक गोपाल आर्य ने किया। टीम ने क्षेत्र के नौ प्रमुख अल्ट्रासाउंड और डायग्नोस्टिक केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया।गौतम चिकित्सालय,अहलावत अल्ट्रासाउंड सेंटर,केएमसी. हॉस्पिटल,चीमा हॉस्पिटल,मेडिसिटी हॉस्पिटल, छबड़ा IVF सेंटर, एस.बी.आर. अल्ट्रासाउंड सेंटर,श्रीराम नर्सिंग होम,महाराजा अग्रसेन चिकत्सालय में जांच की गई। महाराजा अग्रसेन चिकत्सालय में दो अल्ट्रासाउंड मशीन सील की गई। इसकी वजह रेडियोलॉ जिस्ट के न होने के कारण उपयोग में नहीं थी। भविष्य में डॉक्टर के उपलब्ध होने पर ही पुन: अनुमति प्रदान की जाएगी।





