ऊधम सिंह नगर शिक्षा स्वास्थ्य

नेपाल से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर जीएसटी विभाग बढ़ाएगा निगरानी

रुद्रपुर।(लोक निर्णय)राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत आज विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति (DLCC) की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, दिवेश शाशनी ने जिले को तंबाकू मुक्त बनाने और कोटपा (COTPA) अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए। जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को अनिवार्य रूप से ‘तंबाकू मुक्त परिसर’ घोषित किया जाए। परिसर में धूम्रपान या तंबाकू का सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई की जाए। सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित करें कि इस नियम का कड़ाई से पालन हो।बच्चों को जागरूक करने के लिए स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा (Prayer Time) के दौरान तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति संवेदीकरण (Sensitization) गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, सभी स्कूलों को साप्ताहिक आधार पर तंबाकू विरोधी गतिविधियां और प्रतियोगिताएं आयोजित करनी होंगी।जिले के ग्रामीण क्षेत्रों को तंबाकू मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक गांव में ‘ग्राम स्तरीय समन्वय समिति’ का गठन किया जाएगा, जो ग्रामीण स्तर पर जागरूकता और निगरानी का कार्य करेगी। तंबाकू उत्पादों की अवैध तस्करी को रोकने के लिए जीएसटी (GST) विभाग को भारत-नेपाल सीमा के पास निगरानी और सर्विलांस बढ़ाने के निर्देश दिए गए ।पुलिस विभाग को जिले में ई-सिगरेट और अन्य प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री के खिलाफ एक विशेष चेकिंग अभियान (Special Drive) चलाने के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।”युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाना और जिले को तंबाकू मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ इन फैसलों को धरातल पर लागू करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”बैठक में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पुलिस, जीएसटी और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99