ऊधम सिंह नगर शिक्षा

निबंध व भाषण के विजेताओं को सम्मानित किया गया

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वावधान में ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ पर आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाएं दिखीं।कार्यक्रम की शुरुआत विभागीय परिषद की संयोजक डॉ.शिल्पी अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम के विषय प्रवर्तन से हुई । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अवधेश नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में विभागीय परिषद के गठन के उद्देश्यों और निहितार्थों के बारे में विस्तार से बताया।विद्यार्थियों को अपने विभाग से नियमित सम्पर्क में रहते हुए अपनी समस्याओं से विभाग को परिचित कराते हुए शिक्षकों के सहयोग से उनके निराकरण का प्रयास करना चाहिए।समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर हेमलता सैनी ने ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के संदर्भ में विस्तार से बताया। समाजशास्त्र विभाग के प्रो. रवीन्द्र कुमार सैनी एवं डॉ.राजेश कुमार सिंह ने भी सम्बोधित किया गया। समाजशास्त्र विभागीय परिषद की संयोजक डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि हमारे भारतीय संविधान की प्रस्तावना का आधार सामाजिक न्याय है।
भाषण प्रतियोगिता में बीए षष्टम सेमेस्टर के नेपोलियन ने प्रथम, बीए चतुर्थ सेमेस्टर की दिया ने द्वितीय तथा बीए द्वितीय सेमेस्टर के अर्जुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध में बीए षष्टम सेमेस्टर के नेपोलियन ने प्रथम तथा बीए षष्टम सेमेस्टर की सालेहा और बीए चतुर्थ सेमेस्टर के सर्वजीत ने द्वितीय तथा बीए षष्टम सेमेस्टर की सावीन जहाँ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
अर्थशास्त्र विभाग के डॉ.विकार हसन खान, हिंदी विभाग की डॉ. रूमा शाह एवं डॉ.सुमन फुलारा ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई।इस मौके पर समाजशास्त्र विषय के सालेहा खातून, इशरत अंसारी, सावीन जहाँ, ऐश्वर्या, निकिता, सर्वजीत, अंशु, इकरा बी पाशा आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99