निदेशक प्रारंभिक शिक्षा से मारपीट में विधायक और अन्य पर प्राथमिकी
देहरादून।निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय के कार्यालय में आज घुसकर उनके साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने विधायक उमेश काऊ और अन्य पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।निदेशक पर हुए हमले की शिक्षकों ने कड़ी निंदा की और प्रदेश में आरोपितों पर कार्रवाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।



