उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर स्वास्थ्य

नारायण अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा का जोरदार स्वागत

रुद्रपुर। (लोक निर्णय)कैबिनेट मंत्री और ऊधम सिंह नगर प्रभारी बनने के बाद पहली बार प्रदीप बत्रा रुद्रपुर आए।यहां पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं के संग कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।इसके बाद कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा रुद्रपुर और रामपुर के बिलासपुर बॉर्डर स्थित नारायण अस्पताल पहुंचे।जहां पर अस्पताल के संचालक डाक्टर प्रदीप अदलखा और उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर सोनिया अदलखा ने बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने शिष्टाचार मुलाकात के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी चर्चा की।इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अलावा विधायक शिव अरोरा,गुरमीत सिंह,नरेंद्र अरोरा,राजकुमार खनिजों,राजकुमार फुटेला, सुनील ठुकराल,जतिन भसीन, अमित नारंग,मानस जायसवाल,पारस चुघ,गौरव जुयाल, राजकुमार गगनेजा, बलजीत गाबा,राजकुमार मिगलानी,बॉबी अरोरा,अजय चड्ढा,अमित अदलखा,हर्षित अदलखा,सन्नी अदलखा सहित अस्पताल के स्टाफ ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार