नशा न करेंगे न करने देंगे की खिलाड़ियों ने ली शपथ
चंपावत।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर खेल निदेशालय उत्तराखंड के सौजन्य एवं जिला खेल कार्यालय चंपावत के तत्वावधान में आज उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज जनपद मुख्यालय में क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता हुई।आंबेडकर पार्क से दौड़ शुरू हुई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पार्क में समाप्त हुई। प्रेमा पांडे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चंपावत तथा गोविंद सामंत, जिला अध्यक्ष भाजपा, प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि, विकास साह, व्यापार संघ अध्यक्ष, सुनील पुनेठा, मंडल अध्यक्ष, एवं तारा दत्त जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ओपन बालक वर्ग में प्रथम स्थान सागर सिंह धौनी, द्वितीय सुनील कुमार, तृतीय नितिन सिंह, चतुर्थ रमेश सिंह, पंचम निखिल भट्ट एवं षष्ठम स्थान प्रकाश भट्ट ने प्राप्त किया। ओपन बालिका वर्ग में प्रथम सोनी, द्वितीय उषा, तृतीय गीतिका महर, चतुर्थ सुमन, पंचम रिया एवं षष्ठम स्थान अनिशा को मिला। अंडर-15 बालक वर्ग में प्रथम आरुष, द्वितीय करण कुमार, तृतीय राजीव सिंह, चतुर्थ रघुबर सिंह, पंचम कमल बोहरा एवं षष्ठम नितिन सिंह बोहरा रहे।जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई।





