ऊधम सिंह नगर शिक्षा

नवोदय में दिखीं खेल प्रतिभाएं

रुद्रपुर।विधायक शिव अरोड़ा ने पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में उत्तराखंड में फीफा के फुटबॉल फॉर स्कूल (एफ4एस) कार्यक्रम का शुभारंभ किया।यह कार्यक्रम फीफा, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ), और जेएनवी की संयुक्त पहल है।विधायक ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए शिक्षा में खेलों के महत्व पर बल दिया। एक फुटबॉल भी बच्चों को खेल में शामिल होने और खेलने के लिए वास्तविक जुनून विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकता है। जिले भर के 144 स्कूलों में लगभग 2032 फुटबॉल वितरित किए जाएंगे, जिससे फुटबॉल में भागीदारी बढ़ेगी और छात्रों के बीच एक मजबूत खेल संस्कृति विकसित होगी।प्राचार्या कंचन जोशी ने शिक्षा में खेलों के योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने अतिथियों का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।बाद में विधायक ने ने विद्यालय में दो टीमों के बीच एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का भी शुभारंभ किया।संचालन विनीत कुमार मिश्रा एवं डॉ अनुराग शर्मा ने किया। स्टेज सजाने में ल कुलदीप सिंह,वंदना एवं सोनम एवं सुशीला जोशी एवं अजीत कुमार का योगदान रहा।शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक केएस पांगती और कमला परवाल ने मैच का आयोजन किया।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99