उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर शिक्षा

नवोदय के विद्यार्थियों ने जाना पंत विवि की खासियत

पंतनगर।नवोदय विद्यालय समिति, लखनऊ संभाग के विद्यार्थियों ने क्षेत्र स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत आज विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के कृषि संग्रहालय तथा केंद्रीय पुस्तकालय का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भ्रमण विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, कृषि नवाचारों की समझ तथा अनुसंधान के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृषि संग्रहालय में प्रदर्शित कृषि उपकरणों के विकास, परंपरागत खेती पद्धतियों, आधुनिक कृषि यंत्रों, फसल सुधार तकनीकों, तथा कृषि इतिहास से संबंधित जानकारियां प्रदान कीं। विद्यार्थियों ने विभिन्न मॉडलों, प्रदर्शनियों तथा तकनीकी नवाचारों को देखकर अत्यंत उत्साह दिखाया।इसके बाद विद्यार्थी विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी, ई–रिसोर्सेज, पुस्तक विभाग, अध्ययन कक्ष, अनुसंधान संदर्भ अनुभाग आदि का अवलोकन किया। पुस्तकालय अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि यह पुस्तकालय कृषि, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं अन्य विषयों पर हजारों संदर्भ सामग्री और शोध संसाधन उपलब्ध कराता है, जो उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिक्षकों ने इस भ्रमण को अत्यंत उपयोगी तथा प्रेरणादायक बताया। विद्यार्थियों ने भी इस अनुभव को अपने ज्ञानवर्धन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण उनकी जिज्ञासा बढ़ाते हैं और विज्ञान व कृषि अनुसंधान के प्रति नई सोच प्रदान करते हैं। पांच दिवसीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर द्वारा किया जा रहा है ।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

शिक्षा

तीन भाषाओं में पढ़ाने पर शिक्षिका मंजू बाला को मिलेगा पुरस्कार

लोक निर्णय,रुद्रपुर: कहते है कि यदि कुछ करने का जज्बा हो तो हर मंजिल खुद कदम चूमती है।इसी जज्बे और
ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99