ऊधम सिंह नगर

नगला में 1 करोड़ से 140 स्ट्रीट लाइटों का शिलान्यास

नगला। नगर पालिका परिषद नगला द्वारा नगला क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ रुपये से स्थापित की जाने वाली 140 स्ट्रीट लाइटों के कार्य का आज विधिवत शिलान्यास पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला के साथ किया।पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर विरोधियों द्वारा भ्रामक तथ्यों के माध्यम से नगला के विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया गया।जिसके कारण विगत वर्षों में क्षेत्र का विकास प्रभावित रहा। उन्होंने कहा कि नवगठित नगर पालिका परिषद नगला में चुनाव संपन्न होने के पश्चात अब बोर्ड अध्यक्ष एवं सभासद क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। नगला को सुंदर एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में स्ट्रीट लाइटों की स्थापना एक ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण कदम है।नगर पालिका अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि वे निरंतर घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके त्वरित समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में पूरे नगला क्षेत्र में वाटर हार्वेस्टिंग की योजना को लागू किया गया तथा अब स्ट्रीट लाइट स्थापना का कार्य प्रारंभ किया गया है।उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है तथा नगला के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, नगर पालिका के सभासदगण सुनील रुहेला, गोपाल जोशी, धनुज यादव, सुरेंद्र यादव, सुनील प्रसाद, अजय बंसल, अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, रामू बिष्ट, नारायण अरमोली, गंगा पपोला, कैलाश जोशी, काली चरण, कैलाश जोशी, पारस जोशी, हरीश जोशी आदि मौजूद थे।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार