धूमधाम से निकला मां अटरिया का डोला,शहर हुआ भक्तिमय
रुद्रपुर। (लोक निर्णय) चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर आज रम्पुरा से धूम धाम से गाजे बाजे के साथ निकाला मां अटरिया का डोला निकला।इस दौरान लोग देवी गीतों पर खूब थिरके। पूरा शहर भक्तिमय के माहौल में बदल गया था।विधायक शिव अरोरा लोगों के साथ साथ डोले में शामिल हुए और डोले को उठाकर अटरिया मन्दिर पहुंचे।विधायक ने कहा कि रुद्रपुर में प्राचीन अटरिया माता मंदिर जिसकी मान्यता बहुत लम्बे समय से चली आ रही है जिनके लाखो भक्त मानने वाले है। उनकी पवित्र डोला बहुत धूम धाम के साथ अटरिया मन्दिर पहुंचा।टरिया मंदिर में लाखों भक्त दर्शन को आते हैं।इस वर्ष त्रिशूल चौक से अटरिया मन्दिर मोड़ तक चौड़ीकरण सौंदर्यकरण कार्य चल रहा है।वहीं ज़ब अगली बार माँ अटरिया का भव्य डोला निकलेंगा तब यह मार्ग का चौड़ीकरण कार्य हो चुका होगा ओर इस मार्ग पर लगाने वाले जाम से निजाद मिलेगी।
विधायक शिव अरोरा ने कहा अटरिया माता की कृपा से रुद्रपुर क्षेत्र में समग्र विकास कार्य तेज गति से बढ़ रहें है।
इस दौरान गिरीश पाल, नाथूलाल गुप्ता, गीता शर्मा, सौरभ गुप्ता, शुभम, वीरेंद्र शर्मा,सुग्रीम राव ,मनोज मदान, राधेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहें।





