ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

धान क्रय केंद्रों पर क्यों नहीं हिले कांटे

रुद्रपुर:शासन के निर्देश पर भले ही ऊधम सिंह नगर में धान क्रय केंद्र खोल दिए गए हों,मगर किसी भी केंद्र में धान का एक भी दाना नहीं पहुंचा।इससे तराजू के कांटे तौल के लिए तरस गए।
जिले में एक अक्टूबर को विभिन्न एजेंसियों के 254 क्रय केंद खोले गए हैं। जहां पर सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपए प्रति क्विंटल है। नियम के तहत 17 प्रतिशत से अधिक नमी होने पर धान की खरीद केंद्रों में नहीं की जा सकती है। कुमाऊं में इस बार एक लाख 83 हजार मिट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।हैरानी है कि पहले तीन दिन तक केंद्रों पर धान नहीं पहुंचा। लगता है कि इस बार भी पिछली बार की अपेक्षा धान खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं पाएगा। 31 दिसंबर तक केंद्र खुले रहेंगे। अधिकारियों का कहना है कि एक और दो अक्टूबर को सरकारी अवकाश था।तीन अक्टूबर को खुला,लेकिन एक दिन पहले बारिश होने से धान की फसल की कटाई नहीं हो पाई है। सहायक निबंधक सहकारिता हरीश चंद्र खंडूड़ी ने बताया कि धान में नहीं की मात्रा बढ़ गया है। मानक के दायरे में ही धान की खरीद की जाएगी।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार