द्वाराहाट में राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 मार्च
रुद्रपुर।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, द्वाराहाट (उत्तराखंड) में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 27 मार्च से शुरू होगी।।समाजशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित की जानेवाली इस संगोष्ठी का विषय: स्वदेशी ज्ञान प्रणाली व राष्ट्रीय विकास है ।संगोष्ठी के संयोजक डॉक्टर अंचलेश कुमार ने बताया कि भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस संगोष्ठी में मुख्य विषय एवं विभिन्न उप विषयों पर व्याख्यान तथा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जायेंगे।भारतीय समाजशास्त्र परिषद के सहयोग से संचालित इस संगोष्ठी में वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं विषय-विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे।!इसी के साथ कार्यरत प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं एवं विद्यार्थियों द्वारा शोध-पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। इस संगोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया है! इसके अतिरिक्त कोई भी प्रतिभागी 26 मार्च तक अपना शोध सार भेजकर पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।





