दो लाख से अधिक कीमत की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
रुद्रपुर।(लोक निर्णय) पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा द्वारा गठित पुलिस टीम ने 20 अगस्त को संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहनों की चेकिंग के दौरान सितारगंज रोड, किच्छा हाईवे के पास से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।उनके कब्जे से कुल 01 किलो 20 ग्राम (शुद्ध वजन) अवैध चरस बरामद हुई। बरामद चरस की अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने चरस के परिवहन में प्रयुक्त एक बाइक भी बरामद की है।पुलिस ने आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।किया गया है।आरोपित शिवम शर्मा पुत्र जगदीश शर्मा, निवासी बंडिया भट्टा, प्राइमरी स्कूल के पास, किच्छा, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर से 607 ग्राम चरस और प्रदीप कुमार पुत्र महेश प्रकाश, निवासी बंडिया भट्टा, शिव मंदिर के निकट, कोतवाली किच्छा, ऊधम सिंह नगर से
416 ग्राम चरस बरामद हुई।





