उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर खेती/किसानी

दो दिन बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ

पंतनगर।तराई में इस बार रबी सीजन में कम बारिश हुई।हालांकि नवंबर,2025 से 22जनवरी तक बारिश नहीं हुई थी।इसलिए 21वीं सदी का सूखा सीजन माना जा रहा है। मंगलवार को बारिश होने से किसानों के चेहरे पर खुशी दिखी।सामान्यतः नवंबर से जनवरी के बीच तीन से चार बार हल्की और तेज बारिश हो जाती थी।जिससे ठंड तो बढ़ती ही थी,साथ ही गेहूं की फसल अच्छी होती थी। सिंचाई भी कम करनी पड़ती थी। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अजीत सिंह नैन ने बताया कि वर्ष,2013 में 18 और 19 जनवरी को बारिश हुई थी। इस बार तो नवंबर,दिसंबर 2025 में और 22 जनवरी,2026 तक बारिश नहीं हुई।जबकि नवंबर से दिसंबर के बीच दो से तीन बार हल्की या तेज बारिश हो जाती थी।ऐसी स्थिति में यह सीजन अब तक सूखा रहा।यह स्थिति पिछले 25 साल में पहली बार दिखी है। बताया कि इस बार एक से 15जनवरी में ज्यादा ठंड पड़ी,जो रिकॉर्ड रही। बताया कि अभी पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर तराई में है।30 जनवरी को हल्की बारिश का अनुमान है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार