देवभूमि में सांस्कृति पर प्रहार बर्दाश्त नहींः विकास शर्मा
रुद्रपुर। इंदिरा चौक पर भव्य ‘त्रिशूल चौक’ के निर्माण और मंगलवार को मांस की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने जैसे साहसिक निर्णयों और महापौर का एक वर्ष के सफल कार्यकाल के लिए गो रक्षा दल की टीम ने महापौर विकास शर्मा का जोरदार अभिनंदन किया और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भगवान रुद्र के नाम पर बसे इस पावन शहर को वर्षों तक अपनी वास्तविक धार्मिक पहचान की प्रतीक्षा थी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अपनी खोई हुई सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है। 14 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कर-कमलों द्वारा इंदिरा चौक पर विशाल त्रिशूल का लोकार्पण किया जाएगा। यह केवल एक शुरुआत है; भविष्य में शहर के प्रमुख चौराहों पर डमरू और हनुमान जी की गदा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही, श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए भगवान शिव की 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है।
महापौर ने कहा कि देवभूमि की पावन धरा पर लव जिहाद और सांस्कृतिक अतिक्रमण जैसी कुत्सित मानसिकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि हम शांतिप्रिय हैं और किसी को अनावश्यक छेड़ते नहीं, लेकिन यदि कोई हमारी मर्यादा और धर्म पर प्रहार करेगा तो उसे बख्शा भी नहीं जाएगा। इस मौके पर विराट आर्य,राधे सनातनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा,ज़िला उपाध्यक्ष चंद्रपाल मौर्य,ज़िला मंत्री विशाल कोली,नगर अध्य्क्ष धीरज बंसल,विकास कश्यप ,राहुल ,अनुराग,आशु,संजय,रोहित,ध्रुव,पंकज,सोनू राठौर,सन्नी,हर्ष,कुलदीप,राजा,प्रिंस आदि मौजूद थे।





