दिव्यांग बच्चों संग मनाई दिवाली
काशीपुर। डी बाली ग्रुप एवं हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में यूएसआर दिव्यांग बच्चों की संस्था में दीपावली पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर एवं महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली ने अपनी स्नेहिल उपस्थिति से बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर दी।दीपावली उत्सव में हिन्दू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुचिन शर्मा ने संगठन के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर बच्चों को मिष्ठान्न व पटाखे वितरित किए।इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश सचिव योगेश चौहान, प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, जिला महामंत्री विनायक शर्मा, जिला संगठन मंत्री आशीष पांडे, नगर उपाध्यक्ष वंश त्यागी, दिनेश विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, पंकज शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोना ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य पूजा अरोरा, जिला महामंत्री पीहू त्रिपाठी, जिला महासचिव प्रियंका पाल, जिला उपाध्यक्ष रानी यादव, एडवोकेट प्रीति शर्मा, सलोनी यादव एवं दीप्ति शर्मा। यूएसआर संस्थान की ओर से प्रधानाचार्य कमला तिवारी, संस्थाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ओर अनुप्रिया के संयोजन में बच्चों ने रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने हाथों से बनी सुंदर कलाकृतियां उर्वशी दत्त बाली और हिन्दू वाहिनी संगठन के सदस्यों को भेंट कीं ।





