अध्यात्म उत्तराखंड ऊधम सिंह नगर नेशनल न्यूज़

दस दिन में चारधाम पहुंचे चार लाख से अधिक श्रद्धालु

देहरादून।(लोक निर्णय) चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार ने बेहतर सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके।10 दिन में चार लाख से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। चारधाम यात्रा मार्गों सहित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पार्किंग एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित किया गया है।
राज्य सरकार ने यात्रा व्यवस्था के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिससे यात्रा की पवित्रता एवं व्यवस्था बनी रहें।राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र, देहरादून के अनुसार चारधाम कपाट खुलने से 28 अप्रैल शाम सात बजे तक मात्र दस दिनों में कुल 04 लाख 08 हजार 401 श्रद्धालु चारधाम में दर्शन के लौटे पहुंचे हैं। इनमें श्री बद्रीनाथ धाम की कपाट उद्घाटन के छह दिनों में 84,942 श्रद्धालु,श्री केदारनाथ धाम में सात दिनों में 2,07,452 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इसी तरह यमुनोत्री धाम पर 10 दिनों में 57,794 श्रद्धालु औरगंगोत्री धाम 10 दिनों में 57,863 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।इसके अलावा गौमुख में अब तक 440 यात्री पहुंचे हैं।वर्तमान यात्रा सीजन में अब तक कुल 64,115 वाहन यात्रियों को लेकर चारधाम पहुंचे हैं।राज्य सरकार द्वारा सभी संबंधित विभागों के समन्वय से यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार