अपराध ऊधम सिंह नगर

दबंगों ने धारदार हथियार से दो युवकों पर किया हमला

रुद्रपुर: पुरानी रंजिद में दबंगों ने बाइक सवार दो युवकों को रोककर धारदार हथियारों से उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।जगतपुरा निवासी बसंत सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि वह नौ अक्टूबर को दोस्त राहुल के साथ बाइक से रुद्रपुर से बिंदुखेड़ा जा रहा था। पेट्रोल पंप मोड के पास बोलेरो संख्या यूके 9814 और बाइक पर सवार छह से सात युवकों ने उसे रोककर गाली गलौज की। विरोध करने पर धारदार हथियार और तमंचे की बट से उन पर हमला कर दिया।बीच बचाव करने पर दोस्त पर भी जानलेवा हमला किया। हमलावरों ने उसके दो मोबाइल भी तोड़ कर झाड़ियों में फेंक दिए। हमला करने वाले बंटी कोहली निवासी रंपुरा बस्ती,अमित गंगवार निवासी पद्मा कॉलोनी तेल मिल, बृजेश यादव निवासी बगवाड़ा, संजीत साहनी निवासी भूरारानी थे। आरोपित ने जान मारने की भी धमकी दी।आसपास के लोगों ने उसे और दोस्त को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी पंजीकृत कर ली है।

locnirnay@gmail.com

locnirnay@gmail.com

About Author

You may also like

ऊधम सिंह नगर

यूएस नगर में शपथ नहीं ले पाए 99 ग्राम प्रधान, मायूस

लोक निर्णय,रुद्रपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कड़े मुकाबले में प्रधान तो चुने गए, मगर कोरम पूरा न होने पर 99
ऊधम सिंह नगर

जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बैठक – पेयजल के लिए 636.14 करोड़ स्वीकृत

लोक निर्णय,रुद्रपुर: पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने चार सितंबर को कलक्ट्रेट के सभागार