त्योहार के जश्न में बारिश ने भी दिखाया रंग
जबलपुर:दीपावली पर लोग घरों के आंगन और गेट पर रंगोली बना ली थी। झालरों से भवनों को सजाया गया।कृत्रिम रोशनी से जबलपुर जगमगा रहा था। घर के बाहर बच्चे आतिशबाजी करने लगे। सोमवार को अंधेरा होते ही मौसम का मिजाज बदलने लगा था। रात करीब नौ बजे घने बादल छा गए और तेज बारिश होने लगी ।इससे न केवल आतिशबाजी में खलल पड़ी,बल्कि रंगोली बारिश के पानी के साथ बह गई। बारिश से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोगों ने घरों में मां महालक्ष्मी की विधि विधान से पूजा की। बारिश होने से हल्की ठंड बढ़ गई। लोगों का कहना था कि आतिशबाजी से कुछ ऊंचाई पर धुएं उठने लगे हैं।ऐसे में बारिश होने पर धुंआ ज्यादा ऊपर नहीं जा पाएगा और इससे वायु प्रदूषण बढ़ सकता है।




